Saturday, December 6, 2025
Homeक्राइमप्रेमी युगल के शव लटके मिले पेड़ से सनसनी फैली

प्रेमी युगल के शव लटके मिले पेड़ से सनसनी फैली




जयपुर, 8 नवम्बर । आमेर थाना इलाके में एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को उतार कर अस्पताल में रखवाया। दोनों गुरुवार से घर से लापता थे। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की जानकारी दी थी। जिसके बाद पूरे इलाके में उनके फोटो भी सर्कुलेट करवाए गए थे। पुलिस के अनुसार कूकस में शुक्रवार सुबह एक पेड़ से युवक-युवती का शव लटका मिला। शव लटके देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शवों को उतार कर अस्पताल में रखवाया। पुलिस अधिकारी प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रहे हैं। युवक दो बच्चों का पिता है, जबकि लड़की नाबालिग है। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

थानाधिकारी अंतिम शर्मा ने बताया कि मुकेश कुमार (23) जमवारामगढ़ का रहने वाला था। वहीं, नाबालिग आमेर थाना क्षेत्र की रहने वाली हे। दोनों के परिजन कल रात से दोनों को सर्च कर रहे थे। आमेर थाना पुलिस इस केस की जांच कर रही हैं। लड़का पानी के टैंकर का ड्राइवर था और परिवार के साथ जमवारामगढ़ में ही रहता था। वहीं लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार लड़की के पास मोबाइल नहीं था। वह इस लड़के के सम्पर्क में कैसे आई पता नहीं है। पुलिस ने सुसाइड सहित दूसरे एंगल से भी केस की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। एडिशनल डीसीपी प्रथम दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि युवक-युवती का शव एक खाली प्लाट में पेड़ से लटका मिला था। दोनों प्रेमी युगल है। दोनों गुरुवार से घर से लापता है परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular