Monday, June 9, 2025
Homeक्राइममकान मालिक व एक अन्य ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

मकान मालिक व एक अन्य ने महिला के साथ किया दुष्कर्म


जयपुर, 23 अक्टूबर । जयसिंहपुरा थाना इलाके में नशे में धुत्त होकर पहुंचे युवक ने महिला को अकेला पाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला ने घटना की जानकारी मकान मालिक को दी तो अगले दिन मकान मालिक ने महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस पर पीडिता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कसाई मंडी निवासी एक 38 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह जयसिंहपुरा खोर में नुसरत चौधरी के मकान पर रहती है।  वहां पर नशे में धुत होकर आए रफीक मामा ने उसके साथ दुष्कर्म  किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीडिता ने शाम को मकान मालिक नुसरत चौधरी को घटना की जानकारी दी। अगले दिन रात को नुसरत चौधरी उसके कमरे में आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म  किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। इस पर पीडिता ने पुलिस की शरण ली। दोनों घटना 13 और 14 अक्टूबर की बताई जा रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular