Saturday, December 6, 2025
Homeधार्मिककल से सजेगा माँ वैष्णो देवी का साक्षात दरबार 

कल से सजेगा माँ वैष्णो देवी का साक्षात दरबार 

 
जयपुर, 6 अक्टूबर | हर साल  की तरह इस साल भी राजा पार्क के  सूरज मैदान में माँ वैष्णो देवी का साक्षात दरबार कल से तीन दिन के लिए सजेगा | | कार्यक्रम के संयोजक चंद्रप्रकाश राणा ने बताया कि यह दरबार पूर्व के वर्षो में गलता गेट, गलता घाटी, हीदा की  मोरी,विद्याधर नगर, सूरज  मैदान पर लगाया जा चूका है | उन्होंने बताया कि यह दरबार इस साल 7,8, 9 अक्टूबर को राजा पार्क के सूरज मैदान पर लगाया जा रहा है जिसका समय शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा | 

अध्यक्ष राजेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि सम्पूर्ण स्थल को त्रिकूट पर्वत कटरा का रूप दिया जा रहा है | जिसमे वाणगंगा, चरण पादुका, अर्द्धकुमारी गुफा, हाथी मत्था, सांझी छत, एवं बर्फीले पहाड़ो पर माँ वैष्णो देवी एवं भैरव मंदिर के साक्षात दर्शन कराये जायेगे | साथ ही आसमान से कड़कती बिजली कृत्रिम बादलो के बीच बर्फ गिरती हुई दिखाई देगी | 

वही इसमें यहाँ ब्रहाकुमारी ईश्वरीय विश्व विधालय ओम शांति परिवार नौ दुर्गा की चैतन्य स्वरूप में झांकी सजायेगी | नौ कन्याये सजीव रूप में अलौकिक श्रृगरित माता के साक्षात दर्शन होंगे | यह पूरा आयोजन सनातन हिन्दू महपंचायत एवं निर्मल सत्य चैरिटबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है | इसका उद्देश्य गौ सेवा गोपाल सेवा है | इस दरबार को बनाने में करीबन 150 कारीगर रात दिन लगे हुए है | 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular