Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानआरना, आरवि ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक

आरना, आरवि ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक



कोटा, 2 सितम्बर । नेशनल कराटे फेडरेशन ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीय कराटे चैंपियन कोटा 2024-25 को नेशनल कराटे फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से कोटा में आयोजित की गई। इसमें आरना वर्मा 10 वर्ष की आयु में स्वर्ण पदक एवं आरवि वर्मा ने 5 वर्ष की छोटी आयु में रजत पदक एवं कोटा में स्वर्ण पदक विजेता रही। इस अवसर पर दोनों बहनों ने बताया कि उनके कोच बबलू सिंह के मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है | अब विश्व स्तर  पर समाज गांव एवं देश का नाम रोशन करना चाहती है। साथ ही बताया कि हम दोनों बहिनें काफी कम आयु से ही आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ले रही है और सभी लड़कियों से आग्रह करती है कि वह भी अपनी आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण लें, जिससे वह अपने आत्मविश्वास को बढ़ा पाएं। इस अवसर पर पिता हेमराज ने बताया कि मेरी दोनों बिटिया ही काफी होनहार हैं, जो आज मेरा और मेरे परिवार का नाम रोशन कर रही हैं।

   

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular