जयपुर, 3 अगस्त | सावन का महीना और रंग रंगीला लहरिया हर साल तरह इस साल भी विजयवर्गीय महिला मंडल, जयपुर के तत्वाधान में सावन के महीने में रंगीलो सावन महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया। ख़ूबसूरत बारिश के मौसम में सभी सखियाँ ने रंग बिरंगे लहरिया के ड्रेस कोड में इकट्ठी हुई। आने वाले सभी मेहमानों का निशा व कविता ने तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विजयवर्गीय समाज के आराध्य रामचरण जी महाराज, गणेशजी व माँ मीरा की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन करके की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व जज श्रीमती अंजना सी ई ओ आर एम-1 स्वयं सिद्धा रही व विशिष्ट अतिथि व जज श्रीमती उषा भंडारी चार्टर प्रेसिडेंट आर एम -1 स्वयंसिद्धा, सीमा गांधी राष्ट्रीय महिला सहसंयोजिका व संजीव चौधरी कोरियोग्राफर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ओजस्वी, प्रतिष्ठा व गाथा विजयवर्गीय ने गणेश वंदना माध्यम से की |

महोत्सव शकुन्तला विजयवर्गीय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की संयोजिका सरिता, निर्मला व अनीशा विजयवर्गीय रही। महोत्सव की एंकर निधि विजयवर्गीय ने शुरू से ही कार्यक्रम में समां बांध दिया। सबसे पहले लहरिया के साथ रेप वॉक करना था, इसमें सभी प्रतिभागियों की परफॉर्मेंस बहुत शानदार रही। इसकी विजेता गरिमा विजयवर्गीय रही, दूसरे स्थान पर वर्तिका विजयवर्गीय रही। ट्रेडिशनल डांस कैटेगरी में प्रथम विजेता अनामिका विजयवर्गीय दूसरे स्थान पर निधि विजयवर्गीय रहीं। बॉलीवुड डान्स में कैटेगरी में जीत का सेहरा प्रज्ञा विजयवर्गीय के सिर रहा और सेकंड पोजीशन पर भव्या विजयवर्गीय रही। बेस्ट एक्टिंग का खिताब अर्चना विजयवर्गीय के नाम रहा। उन्होंने सास -बहु की केमिस्ट्री पर बहुत शानदार एक्टिंग की। मेहंदी में श्रीमति शशि विजयवर्गीय विजेता रही।कार्यक्रम के बीच-बीच में काफ़ी सरप्राइज़ क्वेश्चन पी पूछे गए हैं, जिसकी विजेता सावित्री, सुधा व रेखा विजयवर्गीय रहीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिसेज़ नखराली सावन सुंदरी प्रतियोगिता रही। इसमें सजने व सुंदरता के पैमाने के मापदंड पर अनामिका विजयवर्गीय खरी उतरी। उन्हें “मिसेज़ नख़राली सावन सुंदरी” के खिताब से नवाज़ा गया। प्रथम रनर अप भव्या विजयवर्गीय व सेकंड रनर अप वर्तिका विजयवर्गीय रही। सभी विजेताओं को महिला मंडल की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया इस उत्सव में दिये गये सारे पुरस्कार सीमा गांधी की तरफ़ से प्रायोजित थे। इस कार्यक्रम के अंतिम चरण में ख़ूबसूरत गानों पर आधारित हाउज़िंग खिलाई गई। म्यूज़िकल हांऊजी में सभी ने बहूत एन्जॉय किया। सभी ने सावन के गीतों पर जमकर डान्स किया। हल्की फुल्की बारिश के बीच सभी सदस्यों ने बगीचे में भी डांस का आनंद उठाया। आयोजन समिति में सावी, शीला, निशा व कविता विजयवर्गीय रही।
