Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानउप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने लिया योग दिवस राज्य स्तरीय...

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने लिया योग दिवस राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा



जयपुर, 20 जून। शुक्रवार, 21 जून 2024 को स्वयं एवं समाज के लिए योग थीम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10वीं बार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान में आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की उपस्थिति में सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में योगाभ्यास का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
   
कार्यक्रम की तैयारियों को आयुर्वेद विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा अंतिम रूप दिया गया। उप मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने आज तैयारियों का अवलोकन किया गया। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती सुमन पंवार, आयुर्वेद विभाग की शासन सचिव श्रीमती पूनम, संयुक्त शासन सचिव कैलाश चन्द यादव, उप शासन सचिव सावन कुमार चायल, निदेशक डॉ. आनंद कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक ;प्रशासनद्ध श्रीमती मेघना चौधरी, नोडल अधिकारी डॉ. सीतेश्वर प्रसाद भारद्वाज ने तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular