Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानजिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने केन्द्रीय कारागृह महिला जेल एवं जिला संप्रेषण...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने केन्द्रीय कारागृह महिला जेल एवं जिला संप्रेषण गृह का किया निरीक्षण

जयपुर, 16 मई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों की अनुपालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने  केंद्रीय कारागृह, महिला जेल एवं जिला संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों के लिए कारागृह प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवायी जा रही आवास एवं साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कारागृह अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर-प्रथम के सचिव राजेन्द्र बंशीवाल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर 2ND की सचिव श्रीमती पल्लवी शर्मा ने केन्द्रीय कारागृह में निरुद्ध बंदियों से संवाद भी किया गया तथा बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान पात्र बंदियों को विधिक सहायता हेतु आवेदन भरवाये गये।
   
महिला जेल के निरीक्षण के दौरान सचिव ने महिला बंदियों को उनके विधिक अधिकार एवं विधिक सहायता के बारे में जागरूक किया। इस दौरान सचिव ने जिला संप्रेषण गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किशोरों को प्रदान की जा रही तमाम सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की। निरीक्षण के साथ ही सचिव ने विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया तथा बंदियों, महिलाओं एवं किशोरों को उनके मौलिक अधिकार, विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न आयाम, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित साक्षी संरक्षण जैसी अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular