जयपुर, 7 मई। आज विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन 1 ने श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह संपूर्ण सप्ताह गौ पूजन और गौ सेवा के तहत श्री दक्षिणमुखी गौशाला हाथोज धाम पर गौ पूजन व गौ सेवा की गई। इस अवसर पर स्वामी बालमुकुंदाचार्य विधायक हवामहल ने गौ माता की पूजा करवाकर हरा चारा व गुड खिलाया। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि हमें अपने-अपने क्षेत्रों में, शहर हो या गांव, गौशाला हो या खुले में घूमने वाली गाय, सभी स्थानों पर गौ माता की सेवा करनी चाहिए। गौमाता की सेवा गोविंद की सेवा है। गौ सेवा पवित्र कार्य है और हम सभी को इसमें शामिल होना चाहिए।
इस अवसर पर गौ सेवा में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कर्नल, महिला अध्यक्ष भारती शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र हर्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारेलाल शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव पुष्पेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव अरुण शर्मा, महिला महामंत्री शिल्पा शर्मा, मीनू शर्मा, विप्र युवा महामंत्री सुशील पीर नगर, युवा उपाध्यक्ष रोशन शर्मा उपस्थित रहें।