जयपुर 23, मार्च। राजकीय सेटेलाइट हॉस्पिटल बनीपार्क में मुख्य स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 20 मार्च को विश्व मुख्य स्वास्थ्य दिवस मनाया गया | इसके साथ ही मुख्य स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारंभ किया गया | इस दौरान मुख रोगो एवं उससे बचाव की जानकारी दी गयी | साथ ही तम्बाकू के दुष्प्रभावो एवं तम्बाकू जनित रोगो का समय पर डायग्नोसिस ( निदान ), उपचार की जानकारी दी गयी | वही दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. आभा आर्य ने बताया कि हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ पी. डी. मीणा, डॉ. एस एल केडिया, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ क्षेत्रपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लोगो को मुख सम्बन्धी रोगो से बचाव की जानकारी दी गयीे एवं दन्त प्रतिज्ञा दिलाई गयी | डॉ आर्य ने बताया कि यहाँ मुख स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत मरीजों के मुख की जांच करके दन्त प्रकिया दुवारा उपचार किया जा रहा है | मुख में होने वाले कैंसर तथा अन्य दन्त सम्बन्धी बीमारियों की दी जा रही है | वही मरीजों को सही तरीके सेब्रश करना तथा अन्य ओरल केयर प्रोसीजर की जानकारी दी गयी | इस अवसर पर दन्त तकनीकी सहायक मनमोहन सैनी नर्सिंग अधीक्षक अशोक कुमार कुशवाहा नर्सिंग स्टाफ के साथ दन्त विभाग में रोगी एवं अनेक परिजनों की उपस्थिति रही |

