Monday, June 9, 2025
Homeराजनीतिप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर की करोड़ों...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर की करोड़ों महिलाओं को किया वर्चुअली संबोधित


जयपुर, 06 मार्च । शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर में महिला स्वंय सहायता समूह के माध्यम से जुड़ी करीब करोड़ों महिलाओं को पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल से वर्चुअली संबोधित किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों सहित महिला मोर्चा की सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को वर्चुअली सुना। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने परिवारवाद के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि मेरा परिवार देश की 140 करोड़ जनता है, हमारी मातृशक्ति मेरा परिवार है, इतने सारे लोग जब मोदी के लिए दिल से दुआ करते हैं तब मोदी का ये परिवारवादी लोग कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का प्रयास गांव में रहने वाली आप जैसी बहनों को लखपति दीदी बनाने का है। हमने देश में तीन करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। जब गांव-गांव में अनेकों लखपती दीदी होगी तो उस गांव की तस्वीर और तकदीर कैसे बदल जाएगी। अभी तक देश में एक करोड़ से ज्यादा लखपती दीदी बनाने में हम सफल हो चुके हैं। 10 साल में स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए 8 लाख करोड़ की मदद बैंकों को दिलवाई है।

     

भाजपा प्रदेश कार्यालय में वर्चुअली संबोधन के दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री पिकेंश पोरवाल, वासुदेव चावला, स्टेफी चौहान, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश प्रवक्ता विकास सोमानी, नरेन्द्र कटारा, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री कालूराम मीणा, डॉ. ममता मीणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी, सोशल मीडिया सह-संयोजक अजय विजयवर्गीय, नमो ऐप संयोजक आवड़दान चारण और महिला मोर्चा कार्यक्रम प्रभारी ज्योति मिश्रा सहित महिला मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular