जयपुर, 23 फरवरी। सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को राजस्थान राज्य सिविल सेवा सीएस. चैलेंजर कप लॉन टेनिस प्रतियोगिता एवं राजस्थान राज्य सिविल सेवा सी.एस. चैलेंजर कप बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के तहत 24 फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2024 मुकाबलों का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत कुमार गेरा द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता में भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वन सेवा, राजस्थान प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वन सेवा, सचिवालय सेवा, चिकित्सा सेवा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सेवा, राज्य बीमा सेवा, कॉलेज शिक्षा सेवा, लेखा सेवा, वाणिज्यिक कर सेवा आदि सेवाओं के अधिकारीगण भाग लेंगे। प्रतियोगिता में टेनिस तथा बैडमिंटन में पुरुष व महिला सहित कुल 21 टीमों द्वारा भाग लिया जाएगा।


