Wednesday, January 28, 2026
Homeराजनीतिकैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले 100 दिन की कार्य योजना...

कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले 100 दिन की कार्य योजना और RAS मेंस की तारीख को बढ़ाने पर हुआ निणर्य


जयपुर​ | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें 100 दिन की कार्य योजना का अनुमोदन किया गया​ | इसके साथ ही मीसा बंदी की फिर से पेंशन शुरू करने का निर्णय लिया गया है​ | इसके साथ कैबिनेट की बैठक में RAS मेंस की तारीख को बढ़ाने को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग को मानते हुए परीक्षा तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है​ |

                               
बैठक में केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी काउंसिल की ओर से किए गए संशोधन को भी राज्य सरकार ने भी अनुमोदित कर दिया है​ | बैठक में 19 जनवरी को विधानसभा में राज्यपाल की ओर से पढ़े जाने वाले अभिभाषण को भी अनुमोदित किया गया है​ | इसके साथ विधायक कार्यों को भी अनुमोदित कर दिया गया है​ | इसके अलावा विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर अनौपचारिक या औपचारिक चर्चा हुई |

                                 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular