Saturday, December 6, 2025
Homeउत्तर प्रदेशरामलला की 51 इंच की प्रतिमा की शोभायात्रा आज, आंखों पर बंधी...

रामलला की 51 इंच की प्रतिमा की शोभायात्रा आज, आंखों पर बंधी रहेगी पट्टी


​अयोध्या | भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन आज दोपहर रामलला की 51 इंच की श्याम रंग की प्रतिमा भव्य राम मंदिर में प्रवेश करेगी। वैदिक पूजन के साथ ही राम लला की प्रतिमा की शोभा यात्रा मंदिर परिसर में ही निकाली जाएगी। यह अनुष्ठान आज दोपहर से शुरू हो जाएंगे। रामलला के आंखों पर पट्टी बंधी है जो 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ खुलेगी। मंदिर को सरयू जल से धोकर शुद्ध किया गया है। 70 एकड़ के मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है। जहां मूर्ति को रखना है, उस स्थान को सुगंधित कर विशेष सजावट की गई है।
                                     
​रामलला के मंदिर में प्रवेश को लेकर राम भक्तों के साथ राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी बेहद उत्साहित हैं। प्रभु रामलला के आगमन को लेकर मंदिर के सिंह द्वार को खास तरह के फूलों से सजाया गया है। 18 जनवरी को रामलला गर्भगृह में बने अपने आसन पर सवार हो जाएंगे। इससे पहले से उनके पूजन के वैदिक अनुष्ठान चलते रहेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular