Monday, June 9, 2025
Homeखेलसिराज के कहर में उड़ा साऊथ अफ्रीका 55 रन पर...

सिराज के कहर में उड़ा साऊथ अफ्रीका 55 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम



जयपुर | साऊथ अफ्रीका में खेली जा रही टेस्ट सीरीज के आज दूसरे टेस्ट मैच में साऊथ अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला भरी पड़ा | भारत के खिलाफ साऊथ अफ्रीका की टीम अपने सबसे छोटे स्कोर पर आउट हुई। केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका 23.2 ओवर ही बैटिंग कर सकी | भारत से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए है साउथ अफ्रीका की ओर से काइल वेरियन ने 15 और डेविड बेडिंघम ने 12 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज 6 रन का स्कोर भी पार नहीं कर सके। भारत से जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को 2-2 विकेट मिले | वही आपको बता दे आज भारतीय टीम दो बदलाव किये आर. अश्विन , शार्दुल ठाकुर को बाहर किया और रविंद्र जडेजा, मुकेश कुमार को शामिल किया है | भारत को पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular