Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानप्रदेश भाजपा ने  सहयोगी साथियों को रामचरित मानस पुस्तक और दिया बाती...

प्रदेश भाजपा ने  सहयोगी साथियों को रामचरित मानस पुस्तक और दिया बाती का वितरण किया 


जयपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन 22 जनवरी को भव्य श्री राम मंदिर के शुभारंभ में सहभागिता निभाने के लिए आज प्रदेश भाजपा ने  सहयोगी साथियों को रामचरित मानस पुस्तक और दिया बाती का वितरण किया | इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने 22 जनवरी के दिन को उत्सव के रूप में मनाने का आह्नान करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम देश और दुनिया के करोड़ो लोगों की आस्था का प्रतीक है। कई पीढियों ने जो सपना देखा था वह अब पूरा होने जा रहा है, इस शुभ कार्य के लिए प्रभु श्रीराम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को चुना है। 22 जनवरी का दिन हर लिहाज से ऐतिहासिक होगा, प्रदेश भर से जनता प्रभु श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेगी इसके लिए घर-घर पीले चावल बांटे जा रहे है।

जोशी ने कहा श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम की देशभर में धूम मची है और लोगों में भारी जोश, उमंग और उत्साह दिखाई दे रहा है। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों सहित आमजन जुलूस निकालने, रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ करने के कार्यक्रम आयोजित कर रहें है। देश इस दिन एक बार फिर से दीपावली मनाने जा रहा है। प्रदेश के नागरिकों ने अपने घर में दीप ज्योति जलाने का प्रण लिया है।  इस दौरान नारायण पंचारिया, बालमुकुंद आचार्य,  पिंकेश पोरवाल,  प्रमोद वशिष्ठ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular