जयपुर | राजस्थान में बीजेपी के सरकार को बने बीस दिन जायदा हो गये थे लेकिन मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ था रोज़ नये नये कयास लगाये जा रहे थे वही सभी अटकलों पर आज विराम लगाते हए आज मंत्रिमंडल का गठन हो गया है | भजनलाल सरकार में 12 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) , 5 राज्य मंत्री बनाये गये है | इस प्रकार मुख्यमंत्री 2 उपमुख्यमंत्री सहित कुल 25 मंत्री हो गये | आज मंत्रीमंडल में केवल 1 महिला को स्थान मिला है आज के मंत्रीमंडल में सुरेंद्र सिंह टीटी को मंत्री बना कर चौका दिया है | कैबिनट मंत्री में किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खवीसर, कर्नल राज्यवर्धन राठौर, बाबूलाल खराड़ी , मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश रावत, अविनाश गहलोत, जोगाराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैया लाल चौधरी, सुमित गोदारा बनाये | वही राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, हीरा लाल नागर बनाये साथ ही राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, डॉ. मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, केके विश्नोई, जवाहर सिंह बेडम बनाये गये |
आपको बता दे जो राज्य में मंत्री मंडल का गठन आने वाले केंद्र के चुनावों देखते हुये किया गया है |