Monday, June 9, 2025
Homeराजनीतिभाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष बनी शकुन्तला विजयवर्गीय

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष बनी शकुन्तला विजयवर्गीय



जयपुर | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. जोशी के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भण्डारी  ने महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला विजयवर्गीय को  नियुक्त किया गया। यह सूचना कल वीटी रोड, मानसरोवर में आयोजित वैश्य महापंचायत में सभी को मिली! इससे समस्त वैश्य समाज में हर्ष का माहौल है। प्रमुख समाज सेविका, प्रखर वक्ता, कर्मठ, कुशल एवं स्वतंत्र विचारधारा की धनी शकुन्तला विजयवर्गीय वर्तमान में अभी 17 सितंबर रविवार को हुई विराट वैश्य महापंचायत की प्रदेश संयोजक महिला, अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महासभा की राष्ट्रीय महिला संयोजिका, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, लीनेस क्लब की एरिया ऑफ़िसर, विजयवर्गीय (वैश्य) महिला मंडल, जयपुर की अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है। आप पुर्व में जयपुर नगर निगम की फ़ायर कमेटी की सदस्य, भाजपा में शहर व वार्ड स्तर पर विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी है ।भाजपा के संकल्प से सिद्धि अभियान की जयपुर संभाग की संयोजक व भारत रक्षा मंच के महिला मंच की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुकी है ।
शकुन्तला विजयवर्गीय ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  सी. पी. जोशी जी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी के साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो ज़िम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे पूरी तन्मयता से निभाऊँगी। विजयवर्गीय  महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में सामाजिक परंपरा और संस्कृति को बचाने के लिए विभिन्न कार्य एवं धार्मिक आयोजन कर रही है तथा समय-समय पर सर्व समाज के लिए प्रशिक्षण शिविर, रक्तदान, मेडिकल कैंप, पौधारोपण, बेटी बचाओ, सम्मान समारोह जैसे काफी आयोजन बड़े स्तर पर कर चुकी है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular