Saturday, December 6, 2025
Homeराजस्थानश्री गोविन्द देव जी मंदिर कल होगा जन्माष्टमी उत्सव सुरक्षा पूरी तरह...

श्री गोविन्द देव जी मंदिर कल होगा जन्माष्टमी उत्सव सुरक्षा पूरी तरह से चाक चौबंद

जयपुर | श्री गोविन्द देव जी मंदिर में कल कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी | मंदिर प्रबंधक मानस गोस्वामी ने बताया कि दर्शनार्थियों के दर्शन की व्यवस्था तीन लाइनों में होंगे जिसमे एक लाइन आम जान जो जूता चप्पल वालो के दूसरी आम जान के लिए  वही  एक लाइन पास धारको के लिए होगी | जिसके माध्यम से सभी लोग दर्शन का लाभ ले सकेंगे जो लोग जलेबी चौक से आएंगे  वह जय निवास उद्यान के पूर्वी गेट से बाहर निकलेंगे | जो लोग ब्रह्मपुरी, कंवर नगर प्रवेश करेंगे वह जय निवास उद्यान के पश्चिमी गेट से बाहर निकलेंगे | 
गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर जी का प्रातः मंगला झांकी पूर्व पंचामृत अभिषेक के बाद नवीन पीत वस्त्र धारण करवाए जाएंगे एवं विशेष अलंकार धारण कराये जायेगे | फूलो का विशेष शृंगार किया जायेगा वही कृष्ण जन्म से पूर्व व्रत कथा का पाठ होगा रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म 31 तोपों की सलामी और आतिशबाजी के साथ होगा | रात्रि 12 बजे गोविन्द अभिषेक दर्शन खुलेंगे जिसमे पंडितो दुवारा वेद पाठ किया जायेगा एवं शालिग्राम पूजन, पांच द्रव्यों पूजन के बाद ठाकुर श्री जी का पंचामृत अभिषेक होगा | अभिषेक में 425 लीटर दूध, 365 किलो दही, 11 किलो घी, 85 किलो बुरा एवं 11 किलो शहद काम में लिया जायेगा | मंदिर प्रशासन दुवारा सुरक्षा  हेतु पुलिस दुवारा चिन्हित जगह पर सी. सी. टी वी कैमरे, 8 से 10 मेटल डिटेक्टर लगाये गए है | 
 मानस गोस्वामी ने बताया कि करीबन 3000 कार्यकर्ता एवं 150 स्काउट भी सेवा में लगे रहेंगे | पुरे मंदिर प्रांगण को बांदरवाल से सजाया गया है और मन मोहक रोशनी की गयी है | मंदिर प्रशासन ने लोगो से अपील की है आपने साथ कीमती सामान ( लेडीज पर्स व अन्य सामान ), प्रसाद, फल, मिठाई, नारियल, लैपटॉप कैमरा  अपने साथ नहीं लेकर आये | 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular