Saturday, December 6, 2025
Homeराजस्थानसलोनी सर्व विकास संस्थान के लहरिया उत्सव में दिखा भारी उत्साह  

सलोनी सर्व विकास संस्थान के लहरिया उत्सव में दिखा भारी उत्साह  


जयपुर |  सलोनी सर्व विकास संस्थान की तरफ से आज एक भव्य लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन मालवीय नगर स्थित सरस्वती नगर में संपन्न हुआ। संस्था सचिव सलोनी बिश्नोई ने बताया कि आयोजन का मूल उद्देश्य यह है कि हमारे समाज में सभी वर्ग के लोग रहते हैं जिसमे  गरीब व असहाय वर्ग के लोग भी निवास करते हैं जो अपनी नित्य आवश्यकता की वस्तुओं की पूर्ति भी सही तरीके से नहीं कर पाते हैं उस वर्ग विशेष के लिए सलोनी सर्व विकास संस्था हमेशा से कार्य करता आ रहा है संस्थान सभी तरह के त्यौहार ऐसे ही वर्ग विशेष के साथ मनाने की अपील कर रही है यह आयोजन भी आज ऐसे ही गरीब विशेष वर्ग की महिलाओं के लिए नाम रहा। जिसमे बीनू एवं तान्या विजेता रहे।कार्यक्रम की शुरुआत पूनम सैनी की गणेश वंदना से हुई साथ ही आयोजन में आई महिलाओं ने कई खेलकूद प्रतियोगिता फैशन शो के साथ नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी | आयोजन में संगीता माथुर एवं रेखा विजयवर्गीय मिस लहरिया घोषित हुई। बच्चों में महक, चीनू,मानता विजेता रहे। कार्यक्रम में संगीता माथुर, रेनू बैरवा, संगीता मेहता, रजनी जी, मधु जी आदि मौजूद रहे। आयोजन में महिलाओं को अभी कुछ दिन पूर्व संस्थान द्वारा रखे गए ब्यूटी पार्लर  रोजगारनमुख़ शिविर के सर्टिफिकेट भी दिए गये। कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों की भागीदारी रही। अंत में नीलम विश्नोई ने सभी पधारे हुए अतिथियों व सम्मानीय नागरिक गणों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular