Monday, June 9, 2025
Homeदिल्लीविपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ   2024 में रिकॉर्ड बहुमत से...

विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ   2024 में रिकॉर्ड बहुमत से वापस आएंगे – पी  एम मोदी 



नई दिल्ली । विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष पर जम कर बरसे उन्होंने कहा की आपने 2018 में भी अविश्वास प्रस्ताव हमारी सरकार के खिलाफ लाये थे। उसके बाद हुए 2019 के चुनावो में NDA की सीटे बढ़ी और वही बीजेपी की भी सीटे बढ़ी और अब जब 2023 में आप अविश्वास प्रस्ताव लाये है वह हमारे लिए शुभ है, हम 2024  में रिकॉर्ड बहुमत से वापस आएंगे। लोकसभा में  अविश्वास प्रस्ताव गिरने पर  पीएम मोदी बोले – 2028 में अच्छी तैयारी के साथ आना  वही पीएम मोदी ने  कहा कि मणिपुर में हिंसा दुखद’, राज्य में शांति बहाली के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रहीं मिजोरम, लोहिया और चीन युद्ध का जिक्र कर PM ने दिया मणिपुर पर जवाब बोले- नॉर्थ-ईस्ट हमारे लिए जिगर का टुकड़ा। पुरा देश मणिपुर के साथ खड़ा है। 


पीएम मोदी ने बताया इन लोगों ने कहा था कि बैंकिंग सेक्टर तबाह हो जाएगा, देश बर्बाद हो जाएगा। न जाने क्या-क्या कहा। बड़े-बड़े विद्वानों को विदेशों से ले आते थे। अफवाह का काम पुरजोर तरीके से किया। हमारी सार्वजनिक बैंकों का नेट प्रॉफिट दोगुने से ज्यादा हो गया। एनपीए को पार कर हम नई ताकत के साथ निकल चुके हैं।   डिफेंस के हेलीकॉप्टर बनाने वाली कंपनी एचएएल को लेकर कितनी भली-बुरी बातें इन्होंने कीं। क्या कुछ नहीं कहा गया। दुनिया में इसका नुकसान करने वाली भाषा का प्रयोग किया गया। एचएएल तबाह हो गया है, खत्म हो गया है। जैसे आजकल खेतों में जाकर वीडियो शूट होता है वैसे एचएएल फैक्ट्री के दरवाजे पर मजदूरों की सभा करके वीडियो शूट करवाया गया था। वहां के कामगारों को भड़काया गया कि तुम्हारे बच्चे भूखे मरेंगे। देश की महत्वपूर्ण संस्था के लिए इतना बुरा कहा कि सीक्रेट काम कर गया। आज एचएएल सफलता की नई बुलंदियों को छू रहा है। अब तक का सबसे ज्यादा राजस्व कमाया है विपक्ष जिस सरकारी कंपनी को गाली दे, उस पर दांव लगा दीजिए’, शेयर बाजार के निवेशकों को पीएम ने  नसीहत दी। अविश्वास पर 2.12 घंटे बोले PM मोदी, 1 घंटा 52 मिनट बाद मणिपुर का जिक्र किया,वह भी विपक्ष के वॉकआउट करने के बाद।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular