Monday, October 12, 2026
Homeधार्मिकमोती डूंगरी गणेश जी को परशुराम आगमन उत्सव का न्योता विप्र फाउंडेशन...

मोती डूंगरी गणेश जी को परशुराम आगमन उत्सव का न्योता विप्र फाउंडेशन ने दिया  


जयपुर, 12 अक्टूबर। विप्र फाउंडेशन की देशव्यापी देव आमंत्रण परिक्रमा के तहत सोमवार को जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश को परशुराम आगमन उत्सवों में पधारने का निमंत्रण दिया गया। देव निमंत्रण परिक्रमा का शुभारंभ रविवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हुआ था। इसी क्रम में सोमवार को जयपुर में प्रथम पूज्य भगवान गणेश के प्रसिद्ध धाम मोती डूंगरी में देव निमंत्रण का आयोजन किया गया। विप्र फाउंडेशन जोन-1 जयपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जोन प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद अमन एवं विमलेश शर्मा,क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अजय पारीक,जोनल संगठन महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा, इस्पेक के प्रभारी प्यारे लाल शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुकेश शर्मा काका एवं भारती शर्मा जोन कोषाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा,जोन उपाध्यक्ष अंशुमान शास्त्री, बसंत शर्मा , जयपुर  शहर महामंत्री कमल शर्मा, पंकज दीक्षित , नवीन शर्मा, निर्मल शर्मा, राजकुमार प्रधान, योगेंद्र गौड, दीपेश शर्मा,बिना शर्मा, गोपाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

देव आमंत्रण परिक्रमा 20 अक्टूबर तक देशभर में चलेगी। परशुराम आगमन उत्सवों का सिलसिला अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड में भव्य प्रतिमा के लोकार्पण तक जारी रहेगा। इसके तहत 4 से 24 दिसंबर तक अयोध्या से परशुराम कुंड तक रथयात्रा निकाली जाएगी। देश के 15 प्रमुख शहरों में परशुराम जागृति आयोजन होंगे। गुवाहाटी में 17 से 23 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा तथा 13 से 15 जनवरी तक परशुराम कुंड में मेला एवं शिविर आयोजित किया जाएगा। परशुराम कुंड में प्रतिमा लोकार्पण के साथ जयपुर के श्री परशुराम ज्ञानपीठ सहित ब्राह्मण समाज के दो ऐतिहासिक प्रकल्पों की पूर्णता के उपलक्ष्य में 14 मार्च को जयपुर में गोविंद आभार आयोजन प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular