Saturday, October 10, 2026
Homeलोकल न्यूज़वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सक्सेना हुए सम्मानित   ...

वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सक्सेना हुए सम्मानित     


जयपुर | वन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के राज्यस्तरीय समापन समारोह के अवसर पर अरण्य भवन ऑडिटोरियम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स अरिजीत बनर्जी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) सुश्री शिखा मेहरा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) पवन कुमार उपाध्याय, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के.सी.ए. अरुण प्रसाद तथा उपवन संरक्षक वन्यजीव डॉ. आशीष व्यास ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया, भारत सरकार के प्रतिनिधि एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कन्ट्रोल ब्यूरो के मनीष सक्सेना को प्रशस्ति पत्र एंव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

आपको बता दे कि मनीष सक्सेना पिछले छब्बीस वर्षों से राजस्थान में वन्यजीव संरक्षण, पशु कल्याण एवं उनके अधिकारों के लिए कार्य कर रहे है । उनको वन्यजीव संरक्षण तथा पशु कल्याण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान एवं सेवाओं को देखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा उन्हें अनेकों बार सम्मानित किया गया है। सरकार द्वारा वन विभाग का मानद् वन्यजीव प्रतिपालक एवं राज्य के विभिन्न जिलों में गठित पशु क्रूरता निवारण समितियों का सदस्य भी मनोनीत किया गया। वर्तमान में सक्सेना राजस्थान में प्रतिनिधि, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया, भारत सरकार के पद पर कार्यरत हैं इसके अतिरिक्त मनीष सक्सेना भारत सरकार के वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो एवं पशुओं पर परीक्षण के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण के प्रयोजनार्थ समिति (सीसीएसईए) को भी अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रतिनिधि एनिमल वैल्फेयर बोर्ड ऑफ इंडिया एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कन्ट्रोल ब्यूरो के मनीष सक्सेना के नेतृत्व मे चलाए जा रहे पैन्थरा पेरेडस कॉल फ़ॉर कॅन्सर्वेशन परियोजना के अर्न्तगत सह-अस्तित्व के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण विषय पर राज्यस्तरीय हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई जिसमें सम्पूर्ण राजस्थान के विद्यालयो मे छात्रों से हस्ताक्षर कर तेंदुआ को बचाने का संकल्प लेगें। कार्यक्रम में वर्ल्ड संगठन की उप-निदेशक नम्रता तथा वर्ल्ड जू पट्रोल के अधिकारी मौजुद रहे। राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड, राजस्थान के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई ने इस उपलब्धि पर सक्सेना को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular