Saturday, March 14, 2026
Homeदिल्लीराहुल गांधी फिर निकालेंगे भारत जोड़ो यात्रा ...

राहुल गांधी फिर निकालेंगे भारत जोड़ो यात्रा गुजरात से मेघालय तक करेंगे सफर


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी वापस आने के बाद कांग्रेस पार्टी एक्शन मोड पर आ गई है। राहुल गांधी जल्दी ही दूसरी भारत जोड़ो यात्रा पर निकलेंगे। मिली जानकारी के अनुसार यात्रा गुजरात से शुरू होकर मेघालय में समाप्त होगी।

भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने दी। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब दूसरी भारत जोड़ो यात्रा निकालने की तैयारी है।’ पटोले ने कहा कि जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे। तब महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता ऐसी ही यात्रा निकालेंगे। राहुल गांधी 136 दिन पैदल चले थेराहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू की थी। ये यात्रा 12 प्रदेशों से होते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंची थी। इस दौरान राहुल ने चार हजार किमी का सफर पैदल तय किया था। इसमें उन्हें 136 दिन लगे थे। इस दौरान कांग्रेस नेता तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब से होकर गुजरे थे। राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण से उत्तर की तरफ थी। दूसरी यात्रा पश्चिम से पूर्व की तरफ होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular