जयपुर, 8 अगस्त | हरित राजस्थान स्वच्छ राजस्थान पर्यावरण बचाएं भविष्य सवारे के अभियान को लेकर आज दिनांक 8 अगस्त 2026 को सहायक अभियंता कार्यालय नगर उपखंड सेकंड विश्वकर्मा जन स्वास्थ्य यात्री विभाग में कर्मचारी नेता बाबूलाल शर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों कर्मचारियों व समाजसेवी नेताओं के नेतृत्व में 21 पौधे कार्यालय में लगाकर हरित राजस्थान वह स्वच्छ राजस्थान बनाने का संकल्प लिया | इस मौके राजस्थान पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग के अध्यक्ष संदीप सिंह खर्रा ने सभी कर्मचारी अधिकारी समाजसेवी नेताओं ने संदेश दिया कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें जल संरक्षण करें प्लास्टिक मुक्त राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान दें पर्यावरण की आने वाली पीढ़ी सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी |
पेड़ लगाने से वातावरण शुद्ध होता है साथ ही पेडो से ऑक्सीजन मिलती है | वही पेड़ों में हजारों पक्षी अपना घर बना कर रहते है | इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि हर घर एक पेड़ मां के नाम लगाएंगे उसका संरक्षण करेंगे और स्वच्छ हरित राजस्थान बनाएंगे | इस मौके पर सहायक अभियंता सौरभ शर्मा, अभिषेक खींची, विष्णु जांगिड़, कनिष्ठ अभियंता परमानंद शर्मा, गौरव शर्मा, कर्मचारी नेता बनवारी लाल सैनी, लालचंद शर्मा, कालूराम शर्मा, सरवन लाल शर्मा, धोलू राम यादव, जितेंद्र वर्मा, पवन कुमार लखेरा, कुलदीप सैनी, शिवम सैनी, देवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, मुकेश मीणा, फूलचंद सैनी, कालूराम शर्मा, दिनेश सैनी, सोहन लाल, कैलाश शर्मा, विष्णु शर्मा, विकास सैनी, फूलचंद चौधरी, राजपाल शर्मा, हंसराज, मनीष, नंद सिंह ठेकेदार, तेजपाल धाभाई, मंगल चंद सैनी, ज्ञान चंद अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे |
