Saturday, August 8, 2026
Homeराजस्थानकलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुरू

कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुरू

जयपुर, 7 अगस्त | मंदिर श्री गीता गायत्री जी द्वादश ज्योतिर्लिंग पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में शिव महापुराण कथा और सवा लाख बेलपत्र महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ | मंदिर प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने बताया संत समाज अध्यक्ष सियाराम दास महाराज, घाट बालाजी मंदिर के सुदर्शन महाराज, परकोटा गणेश मंदिर के अमित मनी लोकेश मिश्रा श्याम मंदिर नारायण जी नरसिंह मंदिर अनेक संत महंतों ने आरती कर पोथी कलश यात्रा को रवाना किया |

शोभायात्रा में बारिश के बीच डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं ने सतरंगिया लहरिया पहनकर बंद की मधुर ध्वनि में मंगल गीत गाते हुए गीता गायत्री मंदिर पहुंचकर द्वादश ज्योतिर्लिंग को बेलपत्र अर्पण किया | व्यास पीठ पर विराजित आचार्य राजेश्वर महाराज ने आज शिव महापुराण कथा में शिव महापुराण के महत्व शिवजी की पूजा अर्चना विधि के बारे में बताया| शिव कथा रोजाना मंदिर श्री गीता गायत्री में 10:00 बजे से 1:00 तक कथा होगी और अनवरत हरियाली प्रदोष 12 अगस्त तक सवा लाख बिली पत्र भोलेनाथ को अर्पण किए जाएंगे |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular