जयपुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा के ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ कैंपेन के तहत 1 अगस्त को सचिवालय घेराव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुरू किया गया ’’नहीं सहेगा राजस्थान’’ कैंपेन भाजपा ही नही, बल्कि राजस्थान के जन-जन का कैंपेन बन चुका है। राजस्थान के कौने-कौने से आमजन जयपुर पहुंच रहा है। जयपुर की धरा पर यह एक ऐतिहासिक प्रदर्शन होने जा रहा है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आमजन का आहृान करते हुए कहा महिलाओं के सम्मान के लिए चलो जयपुर, भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए चलो जयपुर, दुष्कर्मियों-दंगाईयों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने के लिए चलो जयपुर, किसानों के साथ वादाखिलाफी करने वाली सरकार के खिलाफ चलो जयपुर, पेपरलीक कर युवाओं के साथ धोखा करने वाली सरकार के खिलाफ चलो जयपुर, इस महाभ्रष्टाचारी सरकार को हमेशा-हमेशा के लिए विदा करने चलो जयपुर।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा योजनाओं का शिलान्यास किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चुनाव के समय लॉलीपॉप बॉटने का काम कर रहें है, अगर साढे चार साल ईमानदारी और जनता के प्रति जवाबदेही के साथ काम करते तो इस समय विकास कार्यों का शिलान्यास नही बल्कि उद्घाटन होता। कांग्रेस सरकार ने साढे चार साल राजस्थान के विकास को अवरूद्ध करने का काम किया, किसानों को आत्महत्या करने को मजबूर किया, युवाओं का भविष्य खराब किया, तुष्टिकरण की नीति के चलते प्रदेश को शर्मसार करने का काम किया है। जनता इनका चाल चरित्र समझ चुकी है इसलिए कांग्रेस की विदाई तय है।
जयपुर, 31 जुलाई 2023। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा के ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ कैंपेन के तहत 1 अगस्त को सचिवालय घेराव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुरू किया गया ’’नहीं सहेगा राजस्थान’’ कैंपेन भाजपा ही नही, बल्कि राजस्थान के जन-जन का कैंपेन बन चुका है। राजस्थान के कौने-कौने से आमजन जयपुर पहुंच रहा है। जयपुर की धरा पर यह एक ऐतिहासिक प्रदर्शन होने जा रहा है।