Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानभजनलाल सरकार का बड़ा फैसला  3 संभाग और 9 जिले किए निरस्त

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला  3 संभाग और 9 जिले किए निरस्त


जयपुर, 28 दिसम्बर | आज भजन लाल सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में फैसला लेते हुए नौ जिलों व तीन संभाग को समाप्त करने का फैसला लिया है | भजनलाल सरकार ने जिन नौ जिलों को उनमे दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, अनूपगढ़, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण और सांचौर जिला निरस्त किया है | साथ बीजेपी सरकार ने कांग्रेस सरकार के समय नवसृजित 3 संभाग पाली, सीकर और बांसवाड़ा संभाग को निरस्त किया है | वही सरकार ने नवसृजित 8 जिलों बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल- तिजारा, फलौदी, सलूंबर यथावत रहेंगे | वर्तमान में मौजूद 41 जिलों का सीमांकन दोबारा नहीं किया जाएगा | आपको बता दे की पूर्ववर्ती सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम समय में 17 नए जिले बनाये थे | अब प्रदेश में 7 संभाग और 41 जिले होंगे | 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular