Saturday, December 6, 2025
Homeराजस्थानकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर मंदिरो में लगी कतारे

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर मंदिरो में लगी कतारे


जयपुर 26 अगस्त | आज श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है | जन्माष्टमी के चलते सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ देखने को मिली | जयपुर के आराध्य देव गोविन्द देव जी मंदिर सुबह से भक्तो को ताता लगा रहा | साथ ही गोपीनाथ जी मंदिर, इस्कान मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, राधा गोविन्द जी मंदिर करधनी में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है | ठाकुर श्री गोविन्द देव जी का आज सुबह मंगला झांकी पूर्व पंचामृत अभिषेक हुआ | साथ ही ठाकुर श्री गोविन्द देव जी को नये पीत वस्त्र (पीले) धारण करवाए गए एवं विशेष अलंकार धारण कराए गए | ठाकुर श्रीजी का विशेष फूलों का श्रृंगार किया गया । ठाकुर श्रीजी की पोशाक पीली रेशमी कपड़े में बनायीं गयी है । जिसमें राजस्थानी गोटा पत्ती का कार्य किया गया है। इस पोशाक बनाने में डेढ़ से दो महीने में लगते हैं। जयपुर के कारीगर द्वारा पोशाक बनाते हैं।
   
आज गोविन्द देव जी मंदिर में रात्रि 10 से 11 बजे तक गोविंद मिश्र श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत कथा का पाठ करेंगे। रात्रि 12 बजे 31 तोपों की सलामी होगी एवं विशेष रंगीन आतिशबाजी की जाएगी। रात्रि 12 बजे गोविंद अभिषेक दर्शन खुलेंगे। इसमें 6 पंडित वेद पाठ करेंगे। श्री शालिग्राम पूजन एवं पांच द्रव्यों के पूजन के बाद ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के लिए 425 लीटर दूध, 365 दही, 11 किलो घी, 85 किलो बूरा, 11 किलो शहद का उपयोग किया जाएगा। दूध,दही, घी देसी नस्ल की गाय का ही होगा। अभिषेक के बाद ठाकुरजी को विशेष भोग अर्पण किया जाएगा। जिसमें पंजीरी लड्डू, खिरसा एवं रबड़ी कुल्हड़ का भोग शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular