Sunday, December 7, 2025
Homeराजस्थानसंयुक्त संघर्ष समिति और सरकार के बीच बनी सहमति मुख्य मांगे मानी 

संयुक्त संघर्ष समिति और सरकार के बीच बनी सहमति मुख्य मांगे मानी 

जयपुर 27 जुलाई | राज्य सरकार के बजट में राजस्थान जल प्रदाय एवं सीवरेज निगम की घोषणा को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में व्यापक रोष था जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से जल भवन पर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे साथ सामूहिक अवकाश के माध्यम से कार्य बहिष्कार भी किया था जिसको लेकर विभाग के सचिव डॉ. समित शर्मा के साथ आज संघर्ष समिति के पधादिकारियो से वार्ता कर उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख रखते हुए किये जाने का निर्णय लिया गया | संघर्ष समिति की मुख्य मांग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंताओं एवं कर्मियों की सेवाएं बनने वाले निगम के तहत नहीं होगी | उनकी सेवाएं पूर्व की भांति ही राजस्थान सेवा नियमों के तहत ही जारी रहेगी | विभाग के अभियंताओं एवं कर्मचारियों के पद समाप्त कर राजस्थान जल प्रदाय एवं सीवरेज निगम में नियमित भर्ती नहीं की जाएगी | निगम में अभियंताओं एवं कर्मचारियों की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर ही ली जायेगी | इस सम्बन्ध में वित्त विभाग ने तत्काल कार्यवाही करते हुए वित्त विभाग दुवारा जारी टिप्पणी में संशोधन कर संशोधित टिप्पणी शीघ्र जारी की जायेगी | 
   
संयुक्त संघर्ष समिति  के पदाधिकारियो ने सयुक्त वक्तव्य जारी कर प्रदेश के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया | साथ ही कहा यह सकारात्मक परिणाम आप सब के सहयोग एवं एकता के प्रयास से ही संभव हो पाया है | उन्होंने कहा कि हमारी ज्यादातर मांगो पर सकारात्मक सहमति सरकार से बन गयी है फिर भी कोई जायज मांग होगी तो उस हम सब मिलकर सरकार से बात कर रास्ता निकल लेंगे | साथ ही उन्होंने विभाग के सचिव एवं वित्त  विभाग के अधिकारियो का आभार व्यक्त कहा कि उन्होंने हमारी मांगो पर सकारात्मक रुख अपनाया जिसके लिए उन का धन्यवाद | उन्होंने आशा व्यक्त  की आगे भी हम इसी तरह से एक रहेंगे | 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular