Saturday, December 6, 2025
Homeराजस्थानपूर्व प्रशासनिक अधिकारी, न्यायाधीश, कर्मचारी संघ के नेताओं सहित भामाशाहों और गुर्जर...

पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, न्यायाधीश, कर्मचारी संघ के नेताओं सहित भामाशाहों और गुर्जर समाज के  नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की



जयपुर,12 अगस्त 2023। भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए सेवानिवृत्त प्रशासनिक, न्यायिक अधिकारियों सहित कर्मचारी नेता और गुर्जर समाज के दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। जिसमें सेवानिवृत न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर, पूर्व पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश पवन कुमार जैन, अनिता कटारा, युगवीर पटेल, कृषि निदेशक सुभाष सिंह, अतर सिंह गुर्जर, सुशीला खैरवा, सीएम अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी महेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा, गोपीचंद गुर्जर, मृदुरेखा चौधरी, प्रोफेसर भरत सिंह, डॉ. दिनेश यादव, कर्मचारी नेता महेश कुमार व्यास और डॉ. किशन लाल मेघवाल, राजगिरी महाराज, विजय सिंह, मिश्री नाथ, राजन राजावत, चाकसू गुर्जर समाज अध्यक्ष रामसहाय रावत, देवकरण सरपंच, राजाराम गुर्जर और भगवान सिंह गुर्जर को  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी पूर्व अधिकारी और नेता अजमेर, भरतपुर, अलवर और जयपुर ग्रामीण सहित अन्य स्थानों से ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते गाते सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर सहित ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मौजूद रहे।

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के हर कौने  से कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों को छोड़कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। प्रबुद्ध लोगों सहित विभिन्न अधिकारी सभी समाज और वर्गों से लोग कांग्रेस के जंगलराज से आहत हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के किसानों से वादाखिलाफी की है जिसके चलते 19400 किसानों की जमीने नीलाम हो गई। किसानों ने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर ली। महिलाओं के खिलाफ प्रतिदिन 18 दुष्कर्म की घटनाएं और आपराधिक मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।महिला दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न के मामले लाखों में पहुंच गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दुष्कर्म की घटनाओं पर कार्रवाई करने के बजाया इन्हे झूंठी बताते हैं। युवा बेरोजगारी में राजस्थान  देश में सबसे आगे पहुंच गया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का एक ही लक्ष्य है कि  गहलोत सरकार को जड से उखाड़ फेंकना और भाजपा की ऐतिहासिक जीत के साथ विजय संकल्प में जुट जाना। राजस्थान में कानून और विकास युक्त सरकार मिले इसके लिए यह लडाई हमारी संयुक्त लड़ाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular