Sunday, November 29, 2026
Homeराजनीतिशिवसेना का राजस्थान की सियासत में प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ शक्ति प्रदर्शन 

शिवसेना का राजस्थान की सियासत में प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ शक्ति प्रदर्शन 



जयपुर, 28 नवंबर |  राजस्थान की राजनीति में तीसरे मोर्चे की संभावनाओं के बीच जयपुर में शिवसेना (शिंदे) राजस्थान का प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साह, जोश और राजनीतिक संकल्प के साथ आयोजित हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवसेना के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक (NDA गठबंधन एवं चुनाव) डॉ. अभिषेक वर्मा ने प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि राजस्थान में भविष्य में जिस भी दल की सरकार बनेगी, वह शिवसेना के सहयोग के बिना नहीं बन पाएगी। डॉ. वर्मा के इस बयान के साथ ही सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर शिवसेना की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं और संगठन विस्तार का स्पष्ट संदेश देखने को मिला। सम्मेलन को राजस्थान में शिवसेना की राजनीतिक ताकत बढ़ाने और तीसरे मोर्चे को प्रभावी विकल्प के रूप में खड़ा करने की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत माना जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश संगठन महासचिव एवं मुख्य प्रदेश प्रवक्ता उम्मेद शेखावत  के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने प्रदेशभर से पहुंचे अतिथियों, पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए संगठन की एकजुटता, अनुशासन और मजबूती के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और सभी को मिलकर शिवसेना को प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत बनाना है।

सम्मेलन की अध्यक्षता शिवसेना (शिंदे) राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष  मंजीत पाल सिंह ने की। उन्होंने प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को प्रत्येक जिले, तहसील और गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिवसेना प्रदेश की राजनीति में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएगी। सम्मेलन के दौरान संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय योगदान देने वाले 10 शिवसेना कार्यकर्ताओं को डॉ. अभिषेक वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं, 10 नए कार्यकर्ताओं को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular