Monday, November 23, 2026
Homeस्वास्थ्यकोटा–उदयपुर हाईवे हादसे में घायलों से शिंदे के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात 

कोटा–उदयपुर हाईवे हादसे में घायलों से शिंदे के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात 


कोटा, 23 नवंबर |कोटा–उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के निकट कल महाराष्ट्र के धुलिया निवासी लोगों के साथ हुए भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। हादसे में घायल लोगों का उपचार कोटा मेडिकल कॉलेज में जारी है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री  एकनाथ  शिंदे के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष मनजीत पाल सिंह साँवराद, प्रदेश महामंत्री उम्मेद शेखावत सहित अन्य साथियों ने कोटा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने घायलों की कुशलक्षेम जानी तथा उनके परिजनों से भी हालात की जानकारी ली।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सभी घायलों को बेहतर एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दुःखद हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी घायल शीघ्र स्वस्थ होकर अपने परिवारजनों के बीच सकुशल लौटें। इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular