जयपुर, 17 नवम्बर | आज गोपष्ठमी पर आमजन जगह जगह गौ माता की पूजा कर दान देते है | उसी क्रम में आज कई लोग टोंक रोड स्थित दुर्गापुरा गौ शाला में पहुंच कर दान की राशि दी उन लोगो को वहा मौजूद व्यक्ति ने दान राशि की जो रसीद दी लेकिन उसकी कार्बन कॉपी खाली छोड़ दी गयी | दानकर्ताओं ने आरोप लगाते बताया कि जो राशि दान में दी जा रही है उसमे हेराफेरी कर लोगो की भावनाओ के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है | वहा मौजूद लोगो ने बताया कि इस गौ शाला में हेराफेरी की लिखित शिकायत सचिव गोपालन, निदेशक गोपालन, सचिव पशुपालन, सेक्रेटरी सोसायटी को करी गयी है |

वहा मौजूद लोगो ने बताया कि रसीद नंबर 5177 महावीर प्रसाद नेता के नाम से काटी गयी लेकिन उसकी कार्बन कॉपी में कोई नाम नहीं लिखा गया ना ही दान की गयी राशि दर्शायी गयी | उसी प्रकार लीला देवी के नाम से काटी गई राशि में कार्बन कॉपी भी कोई नाम नहीं लिखा हुआ है | यह वाकिया कही ना कही दान की गयी राशि हेराफेरी करने को इशारा कर रहा है | आपको बता दे कि इस गौशाला में चारा दान करने को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाये गये है | उस समय भी जो लोग बाहर चारा ला कर गौ शाला में देते तो उस चारे को गौशाला वाले लेने मना कर देते थे और यह कहते थे आपको चारा दान करना है गौशाला के माध्यम से किया जायेगा हम बाहर का चारा नहीं स्वीकार करेंगे |
जब इस पुरे मामले को जानकारी समिति अध्यक्ष हुनमान सहाय शर्मा से लेने पर उन्होंने बताया गया कि मेरी जानकारी में मामला आते ही कर्मचारी राहुल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गयी है | साथ ही राहुल को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर उसका हैड क्वार्टर भी बदल दिया गया | उन्होंने बताया यह मामला काफी गंभीर है हम इस पुरे प्रकरण की जांच कर की गयी हेराफेरी राशि पता लगाएंगे |
