Wednesday, January 28, 2026
Homeराजस्थानमोदी के नेतृत्व में एविएशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, रेलवे और महिला सशक्तिकरण के...

मोदी के नेतृत्व में एविएशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, रेलवे और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुआ बड़ा परिवर्तन


जयपुर, 13 अप्रैल । केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री डाॅ. वी.के. सिंह ने आज जयपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत विश्व में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है उन्होंने मोदी कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सड़क परिवहन, एविएशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, ग्रीन एनर्जी , हाइड्रो एनर्जी के साथ रेलवे का विद्युतीकरण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए आमूल-चूल परिवर्तन हुआ। राज्यमंत्री ने कहा कि भारत में 2014 में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई जहां 90 हजार किलोमीटर थी, वहीं मोदी सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई बढ़कर 1 लाख 60 हजार किलोमीटर तक पहुंच गई। देश में 2014 तक 74 हवाई अड्डे हुआ करते थे, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इनकी संख्या 148 हो गई। इतना ही नहीं, कई हवाई अड्डों का काम निर्माणाधीन है जिसके बाद देशभर में हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर 200 हो जाएगी।
   
वी के सिंह ने कहा कि भारत में पिछले दस सालो के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए है। जिसकी बदौलत भारत की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। वर्तमान में भारत का कैपेक्स बजट 11 लाख 11 हजार 11 सौ लाख करोड़ का है। भारत की ग्रोथ रेट 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि भारत में कोल का उत्पादन पिछले 5 सालों में रिकाॅर्ड स्तर पर हुआ है। वहीं भारत में स्वनिर्मित वंदे भारत जैसी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। आज रेलवे का विधुतिकरण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। भारत ग्रीन एनर्जी के साथ हाइड्रो एनर्जी के क्षेत्र में जापान के बराबर रिसर्च कर रहा है। यहां हाइड्रोजन से सौर ऊर्जा बनाने पर तेजी से काम किया जा रहा है। भारत में डिजिटलीकरण भी तेजी से बढ़ रहा है। मोबाइल का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। भारत के दूर दराज गांव में भी डेटा का उपयोग किया जा रहा है। आज विश्व का 60 प्रतिशत डिजीटल ट्रांजेक्शन भारत में ही हो रहा है। पिछले दस सालों में युवाओं के लिए व्यापक स्तर पर नये स्टार्ट अप शुरू हुए देश में स्टार्ट अप का इको सिस्टम बनाया गया, 2015 में देश में महज 415 स्टार्ट अप ही थे, आज अगर 1 करोड़ टर्नओवर वाले स्टार्ट अप की संख्या में भारत विश्व में तीसरे पायदान पर पहुंच गया। नए स्टार्ट अप शुरू होने की संख्या के मामलों भारत आज विश्व में पहले स्थान पर है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ उपस्थित रहे |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular